Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज अंबेडकर भवन में महिला दिवस कार्यक्रम:डीएम पवन सिन्हा ने किया उद्घाटन; कई योजनाएं शुरू, उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मान


गोपालगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के अंबेडकर भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई योजनाओं और डीसी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में उनकी समान भागीदारी को रेखांकित करना था। योजनाओं का महिलाओं तक पहुंचना प्रशासन की प्राथमिकता
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। उन्होंने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों पर आधारित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी दर्शकों ने सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, और इन योजनाओं का लाभ हर महिला तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
कार्यक्रम के दौरान, विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त महिला न केवल परिवार को संवारती है, बल्कि पूरे राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डीएम ने प्रशासन की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। नारी शक्ति और उनके संघर्षों को दर्शाया गया
समारोह में स्थानीय कलाकारों और छात्राओं ने कई प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोकगीतों और नृत्य के माध्यम से नारी शक्ति और उनके संघर्षों को दर्शाया गया। नाटकों के जरिए कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया। कलाकारों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को प्रभावी ढंग से दर्शकों तक पहुँचाया।मंच के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाली जिले की दर्जनों महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि इन महिलाओं की सफलता अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles