Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कृषि मंत्री ने महिला किसानों को किया सम्मानित:बेगूसराय में बेहतर काम करने के लिए किया प्रोत्साहित, परेशानी के बारे में जानकारी ली


अंतरराष्ट्रीय में महिला दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने आज बेगूसराय जिला अतिथि गृह में महिला कृषकों को सम्मान किया। कार्यक्रम में आत्मा बेगूसराय से नवाचार क्षेत्र में जुड़े 10 महिला कृषक और कृषि प्रसार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक महिला प्रखंड तकनीकी प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिसमें डच रोज की खेती, मधु उत्पादन और प्रसंस्करण, स्ट्राबेरी का उत्पादन, पपीता का उत्पादन, जैविक उत्पाद व मिलेट का प्रसंस्कृत उत्पाद आदि क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को लेकर दिया गया। कृषि मंत्री ने इन सभी 10 महिलाओं से बारी-बारी इनकी ओर से किए जा रहे काम की जानकारी ली। समस्याओं के संबंध में भी महिलाओं से जानकारी ली कृषि मंत्री आने वाली समस्याओं के संबंध में भी महिलाओं से जानकारी ली। कार्यक्रम में मुंगेर प्रमंडल के संयुक्त निदेशक शैलेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी अमरजीत राय, उपनिदेशक कृषि अभियंत्रण न्यूटन कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण रीमा कुमारी और आत्मा के उप परियोजना निदेशक अजीत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles