![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला बने 35 साल हो चुके हैं। इन वर्षों में जिले के विकास की कहानी में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का अहम योगदान रहा है। खास बात यह है कि आज जिले के विकास की कमान कई महिला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के हाथों में है, जो अपनी कार्यशैली, संवेदनशीलता और सक्रियता से बोकारो को नई दिशा देने में जुटी हैं। जिले के 10 महत्वपूर्ण विभागों में महिला अधिकारी पदस्थापित हैं, जो प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए विकास कार्यों को गति दे रही हैं। विकास के मामले में किसी प्रकार की समझौता नहीं करने वाली अधिकारियों व जनप्रतिनिधि से जिले की जनता भी प्रभावित है। इनके काम का प्रभाव दिखता है। योजनाओं पर पैनी नजर रखती हैं डीडीसी शताब्दी मजूमदार जिले की उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार अपनी प्रशासनिक दक्षता से विकास योजनाओं को गति देने में अहम भूमिका निभा रही हैं। वे जिले में चल रही योजनाओं और कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करती हैं और उनकी मॉनिटरिंग भी खुद करती हैं। जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। छोटी से छोटी शिकायत को भी गंभीरता से लेते हुए वे उसके त्वरित निष्पादन का निर्देश देती हैं। यही वजह है कि कई योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी है। जन समस्याओं को सदन में रखती हैं बोकारो विधायक श्वेता सिंह बोकारो विधानसभा से पहली महिला विधायक बनने का गौरव हासिल करने वाली श्वेता सिंह भी क्षेत्र की जनता के बीच लगातार सक्रिय रहती हैं। वे लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए तुरंत पहल करती हैं। विधायक नियमित रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जन समस्याओं की जानकारी लेती हैं और उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान मजबूती से उठाती हैं। जन मुद्दों को लेकर उनकी मुखरता और सक्रियता उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है। क्षेत्र में रहकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और लोगों से संवाद करने की उनकी शैली भी खास मानी जाती है।
जिले के विकास में महिलाओं का है योगदान, प्रशासन से विस तक निभा रहीं मुख्य भूमिका
Date:




