बोकारो जदयू के प्रदीप महतो तीसरी बार बने जिला अध्यक्ष

Date:


सिटी रिपोर्टर | बोकारो जैनामोड़ निवासी प्रदीप महतो को तीसरी बार जदयू का बोकारो जिलाध्यक्ष चुना गया है। रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार व नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने उन्हें निर्वाचन पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राज्य परिषद सदस्य के रूप में भी बोकारो जिले से प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इसमें बोकारो विधानसभा से मनोज कुमार सिंह, चंदनकियारी विधानसभा से राजमणि कुमार, बेरमो विधानसभा से सरत रजवार तथा गोमिया विधानसभा से प्रवीण कुमार को चुना गया। प्रदीप महतो ने इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से बोकारो जिले में जनता दल यूनाइटेड के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बनने पर प्रदेश सचिव मनोज कुमार सिंह, जैना मुखिया आनंद कुमार महतो, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कुमार झा, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर महतो, राजा पांडेय, सरत रजवार, शशिभूषण सिंह, महासचिव विनय सिंह, सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा सिंह, गणेश प्रजापति, संजय कुमार, ब्रह्मदेव दास, धर्मेंद्र महतो, महेश कुमार, अधिवक्ता वकील महतो, विजय कुशवाहा, प्रकाश महतो आदि ने हर्ष जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp