Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में दस माह से लापता किशोरी बरामद:शादी करके प्रेमी के साथ रह रही थी, 4 माह की गर्भवती होने का किया दावा


गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र से दस माह पहले लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी का मॉडल अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा था और प्रेमी से शादी कर ली थी। उसने चार माह की गर्भवती होने का भी दावा किया है। आरोपी प्रेमी की पहचान उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी रोहित ओझा के रूप में हुई है। मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी दर्ज दरअसल, किशोरी की मां ने बीते 6 मई को भोरे थाना में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि उसकी बेटी 5 मई को कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की। कुछ माह पहले किशोरी की मां को जानकारी मिली कि उसकी बेटी बहराइच में है और उसने एक युवक से शादी कर ली है। मां ने अपनी बेटी से संपर्क किया और उसे वापस घर बुलाया। जब किशोरी अपने प्रेमी पति के साथ घर पहुंची, तो मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रेमी को लिया हिरासत में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्रेमी रोहित ओझा को हिरासत में ले लिया। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किशोरी ने बताया कि रोहित एक साल पहले उसके गांव में एक शादी समारोह में आया था, तभी दोनों में प्रेम संबंध शुरू हुए। इसके बाद वे घर से भागकर बहराइच चले गए और मंदिर में शादी कर ली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles