Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में अज्ञात युवक का मिला शव:हत्या कर फेंके जाने की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस


मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। सुक्की पंचायत के सुक्की गांव में संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार शाम सूचना मिलते ही खजौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को पुल के नीचे झाड़ी में फेंका गया है। पुलिस शव की पहचान कराने और वारदात की छानबीन में जुट गई है। पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा गया है। मृतक की तस्वीर भी प्रसारित की गई है और जिले के सभी थानों को पहचान के संबंध में सूचित किया गया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहराई से पड़ताल कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles