Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह कॉलेज में एबीवीपी का आंदोलन, कई छात्र हिरासत में:8 सूत्री मांगों पर किया प्रदर्शन, एसडीएम बोले- नामांकन प्रक्रिया बाधित हुई


गिरिडीह कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने 8 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य द्वारा पुलिस बुलाए जाने के बाद पुलिस ने कई छात्र कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा विद्यार्थियों के हितों के लिए आवाज उठाता है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि छात्र हित में उठाई गई मांगों को दबाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस बुलाकर उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह है प्रमुख मांग एबीवीपी की प्रमुख मांगों में गिरिडीह कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू करना, शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बहाली करना, कॉलेज परिसर में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाना, विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करना शामिल है। इस दौरान नगर मंत्री नीरज चौधरी, नगर सह मंत्री अनीश रॉय, कॉलेज मंत्री कृष पासवान, कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, विवेक कुमार, बिट्टू मोदी और दीपक वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मामले में एसडीएम श्रीकांत विषपुते ने बताया कि उन्हें गिरिडीह कॉलेज में एबीवीपी छात्रों द्वारा तालाबंदी कर आंदोलन करने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी और नए छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी, जो तालाबंदी के कारण बाधित हुई। एसडीएम ने बताया कि हिरासत में लिए गए छात्रों को पीआर बांड पर छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह से तालाबंदी करना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles