सरकारी स्कूल के टीचर पर नाबालिग संग छेड़खानी का आरोप:किताब दिखाने के बहाने घर में घुसने का आरोप, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Date:


चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी विद्यालय के शिक्षक की ओर से नाबालिग से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है‌। बताया जा रहा है सरकारी शिक्षक ने किताब दिखाने को बोलकर घर में घुसकर 14 साल की छात्रा के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया है। लड़की किसी तरह जान बचाते हुए फटे हुए कपड़े में रोते-बिलखते घर से बाहर भागी तो पीछे से आरोपी शिक्षक भी घर से निकलकर भागने लगा। तभी लोगों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया और पुलिस को बुला कर थाना के हवाले कर दिया। आरोपी शिक्षक प्राथमिक विद्यालय ठीकाराही में पदस्थापित घनश्याम गोस्वामी है। आरोपी टीचर पर पहले भी छात्रा से छेड़खानी का लगा था आरोप पहले भी आरोपी शिक्षक पर विद्यालय के छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला उजागर हुआ था। उस समय समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। शिक्षक के करतूत से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक के साथ भजन कीर्तन भी करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बीईओ मो अतहर हुसैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभाग को सूचना दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp