Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Lucknow Minor Maid Murder Protest

लखनऊ6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में 14 साल की मेड की लाश रिटायर्ड अफसर के घर में मिली। परिजनों ने उनके बेटे पर रेप की कोशिश और हत्या का आरोप लगाया। लड़की के शव को चौराहे पर रखकर करीब 3 घंटे तक सड़क जाम रखी। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

लड़की मूल रूप से सीतापुर की रहने वाली थी। वह झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर प्रह्लाद अग्रवाल के घर रहकर काम करती थी। वहीं, आरोपी के परिवार वालों का कहना है कि किशोरी ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया है। घटना 8 मार्च की ठाकुरगंज के बालागंज रेलवे कॉलोनी की है।

2 तस्वीरें देखिए…

सीतापुर की रहने वाली लड़की का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर पर बांधने के निशान थे।

सीतापुर की रहने वाली लड़की का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके हाथ-पैर पर बांधने के निशान थे।

पुलिस को लड़की के गले पर भी कसने का निशान मिला।

पुलिस को लड़की के गले पर भी कसने का निशान मिला।

अब सिलसिलेवार पूरा घटनाक्रम…

बालागंज रेलवे कॉलोनी में प्रह्लाद अग्रवाल पत्नी उमा और बेटे राघव अग्रवाल के साथ रहते हैं। राघव नगरीय निकाय निदेशालय में डेटा मैनेजर है। प्रह्लाद को ब्रेन हैमरेज, जबकि उमा को कैंसर की बीमारी है। राघव की शादी नहीं हुई है। लड़की करीब 6 महीने से उनके यहां काम करती थी। वह उन्हीं के घर में रहती भी थी। उसका परिवार कुछ दूर झुग्गी में रहता है।

8 मार्च की सुबह करीब 11 बजे उमा ने किशोरी के पिता को कॉल किया। उन्हें बताया कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। किशोरी के पिता परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो बेटी की लाश बेड पर पड़ी थी।

‘बेटी पर गलत निगाह रखता था अफसर का बेटा’ लड़की के पिता ने बताया- बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे। हाथ-पैर पर बांधने और गले पर कसने का निशान था। अफसर का बेटा मेरी बेटी पर गलत नजर रखता था। बेटी ने इस बारे में घरवालों को बताया था। उसके बाद हम लोगों ने राघव के मां-बाप से उसकी शिकायत की थी। राघव ने बेटी के साथ रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

पोस्टमॉर्टम के बाद गुस्साए लड़की के परिजनों ने रात में सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था।

पोस्टमॉर्टम के बाद गुस्साए लड़की के परिजनों ने रात में सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था।

हत्या को आत्महत्या बताने की कोशिश राघव ने अपने घरवालों के साथ मिलकर हत्या को सुसाइड साबित करने की कोशिश की। उसकी मां ने मुझे फोन करके बताया कि बेटी ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। हम लोग घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था।

बेटी दो दिन पहले ही मां से मिलने आई थी। बातचीत के दौरान वह काफी परेशान लग रही थी। मां के पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। करीब 2 घंटे रुकने के बाद वह उमा के घर लौट गई थी। वह पांच भाइयों में सबसे छोटी थी।

3 घंटे सड़क जाम कर हंगामा काटा पुलिस ने सूचना पर पहुंचने के बाद लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेकर बालागंज पहुंचे। आरोपी राघव पर बेटी के रेप और हत्या का मुकदमा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए परिजनों ने शव रखकर 2 घंटे के लिए जल निगम रोड जाम कर दी।

पुलिस कमिश्नर और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। लड़की के परिवार वाले इसके बाद बालागंज चौराहे पहुंच गए। यहां जाम लगाकर 1 घंटे तक प्रदर्शन किया। लोगों का गुस्सा देखते हुए पीएसी और एक्स्ट्रा पुलिस बुलाई गई। पुलिस अफसरों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

बालागंज चौराहे पर भीड़ बढ़ती देख पीएसी और कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी।

बालागंज चौराहे पर भीड़ बढ़ती देख पीएसी और कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी।

घर में ताला लगाकर भागे आरोपी मृतक लड़की के भाई ने बताया कि घटना की सूचना पाकर हम लोग उमा के घर पहुंचे। इस बीच, वह घर में ताला लगाकर अपने परिवार वालों के साथ भाग चुकी थी। तभी हम लोगों का शक गहरा गया। आज सीतापुर में हम लोगों ने बहन का अंतिम संस्कार किया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपी राघव अग्रवाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की की मौत का कारण हैंगिंग आया है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

—————————-

यह खबर भी पढ़िए-

लखनऊ में काले कपड़े पहनकर शियाओं का जुलूस : 19वीं रमजान का मातम; सड़कों पर हजारों अकीदतमंद, ताबूत छूने की होड़

लखनऊ में अकीदत और नम आंखों से 19वीं रमजान पर गिलीम (कंबल के ताबूत) का जुलूस निकाला जा रहा है। 4 किलोमीटर लंबे जुलूस में हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles