Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शहीद तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


बोकारो | साहू समाज की ओर से पंचायत भवन चास में शहीद तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। समाज के लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि तिलेश्वर साहू पिछड़ा वर्ग के जननेता थे और समाज के हक-अधिकार के लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। उनके योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। मौके पर गणेश गुप्ता, उदय चंद्र प्रसाद, गोपाल साह, देवेन्द्र गुप्ता, नंद किशोर कुमार, दीपक साव, गौरव कुमार, शंकर गुप्ता सहित साहू सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles