Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

6 महीने से मानदेय नहीं, अब सड़क पर उतरे झारखंड के मनरेगा कर्मी

MGNREGA Strike Jharkhand, रांची : झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शुरू हो गयी है. पहले दिन सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया गया. करीब 5000 कर्मियों ने काम नहीं किया. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में राज्यभर के मनरेगा कर्मी हड़ताल पर हैं.

इन मांगों को लेकर हैं आंदोलन पर

इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक, सहायक अभियंता एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित मनरेगा से जुड़े सभी कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सरकार का ध्यान अपनी लंबित समस्याओं की ओर आकृष्ट किया. धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य के मनरेगा कर्मी छह माह से अधिक समय से मानदेय भुगतान नहीं होने, नियमितीकरण नीति के अभाव में सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन पर है.

मानसिक कठिनाइयों सामने कर रहे हैं कर्मी

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि कर्मी असमान वेतन संरचना तथा सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण गंभीर आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. इसके बावजूद कर्मियों द्वारा वर्षों से ग्रामीण विकास की इस महत्वपूर्ण योजना को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संचालित किया जाता रहा है.

Also Read: रजरप्पा मंदिर में बढ़ रही मारपीट की घटनाएं, श्रद्धालुओं की आस्था पर लग रहा आघात

The post 6 महीने से मानदेय नहीं, अब सड़क पर उतरे झारखंड के मनरेगा कर्मी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles