Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कलश यात्रा के साथ रामचरित नवाह्न परायण महायज्ञ प्रारंभ


भास्कर न्यूज | खेतको पेटरवार के चांदो पंचायत में श्री श्री 1008 रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। हनुमंत लाल जी महाराज की अध्यक्षता में सुबह 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने जल यात्रा प्रारंभ किया। जल यात्रा से पहले खांजो नदी कलश में पुरोहित सुरेंद्र तिवारी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। फिर कलशों में जल भरकर यज्ञ स्थल में स्थापित प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजन की गई। हजारों के संख्या में चांदो वासियों ने गाजे बाजे के साथ जय श्री राम के गगन भेदी नारे लगाए। संध्या 6 बजे से आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिर रात में संगीतमय प्रवचन अयोध्या से पधारे रामचरितमानस पाठ व्यास श्री बिनोद शरण पांडेय, यज्ञाचार्य आचार्य पंडित अखिलेश्वर मिश्र, पंडित अभिषेक मिश्र के द्वारा किया गया। वहीं अयोध्या से पधारे संगीतमयी कथा वाचिका कविता शास्त्री एवं बाल विष्णु गोपाल तिवारी के द्वारा मधुर वचनों से प्रवचन किया जाएगा। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles