Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टिटनस रेस्टोरेंट फायरिंग मामला : डीजीपी ने की समीक्षा बैठक:अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापा

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुटियातू स्थित टिटनस फैमिली रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना को लेकर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सोमवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए। झारखंड पुलिस ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि किसी भी आपराधिक घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय हो कि 7 मार्च की रात बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधी रेस्टोरेंट परिसर में फायरिंग करने लगे थे। इस दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारी मनीष के पेट में गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी। ऑडियो मैसेज भेजकर गैंगस्टर प्रिंस खान मांगता था रंगदारी राजधानी के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित लोधमा में रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग और स्टाफ की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्राथमिकी के अनुसार गोलीबारी की घटना के बाद भी गैंगस्टर लगातार रंगदारी की मांग करता रहा। लोधमा निवासी रेस्टोरेंट संचालक राजकुमार गोप द्वारा एयरपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि 7 मार्च की रात करीब 8:25 बजे एक युवक हेलमेट पहनकर उनके टिटनस रेस्टोरेंट में घुसा और काउंटर पर बैठे प्रबंधक छोटू गोप पर पिस्टल से गोली चला दी। प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद रात 10:05 बजे गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक मोबाइल नंबर से रेस्टोरेंट के स्टाफ छोटू यादव और अन्य लोगों के मोबाइल पर लगातार ऑडियो मैसेज भेजा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles