Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज्यपाल से निवेश-विकास पर चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार शाम लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास व लोक कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी दी। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम की अपनी हालिया यात्रा के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान राज्य की निवेश-उन्मुख नीतियों और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को वैश्विक समुदाय के सामने प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस कारण राज्य को कई निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles