मगध यूनिवर्सिटी में 18 अप्रैल को‎ पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह‎:मंत्री और अधिकारी भी होंगे शामिल; वीसी बोले- यहां के छात्रों ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है

Date:


गयाजी के मगध यूनिवर्सिटी में आगामी 18‎ अप्रैल 2026 को पूर्ववर्ती छात्र मिलन‎ समारोह का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को कुलपति‎ प्रो. शशि प्रताप शाही की‎ अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया है। इसमें बिहार‎ सरकार के कई वर्तमान मंत्री, केंद्र‎ सरकार के मंत्री, आईएएस-‎आईपीएस अधिकारी, अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और ‎विद्वान शामिल होंगे। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए परिसर में कई गतिविधियां भी होंगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय ‎के सभी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां विभाग ‎अपनी विगत वर्षों की उपलब्धियों, ‎शोध कार्यों और प्रोजेक्ट्स‎ को प्रदर्शित करेंगे।‎ कार्यक्रम के दौरान लगाए गए ‎स्टॉलों में से बेहतर प्रदर्शन करने‎ वाले विभागों को सम्मानित भी किया‎जाएगा।‎ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों ने अपनी पहचान बनाई है कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ एक मिलन समारोह नहीं होगा। यह विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद करने का मौका भी बनेगा। साथ ही वर्तमान छात्रों को उन पूर्व छात्रों से मिलने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। मीटिंग में कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. दीपक कुमार, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. निभा सिंह, विधि संकायाध्यक्ष डॉ. डी.एन. मिश्रा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dhanbad News: नहाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की माैत

मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गरभूडीह में अपनी ससुराल आये...

Gold, Silver Rate Today Live Updates: Gold prices rise as Trump indicates possible end to war; what’s the outlook?

Exchange-traded funds (ETFs) linked to gold and silver recorded...

North Korea denounces ‘muscle-flexing’ US-South Korean military exercises | Military News

North Korea’s Kim Yo Jong said the annual ‘Freedom...
Join Us WhatsApp