Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में सीतामढ़ी के थानेदार के खिलाफ एफआईआर:लिवइन रिलेशन में रहने के बाद गर्लफ्रेंड को छोड़ा, लड़की बोली; मैं सुसाइड कर लूंगी


पटना के शास्त्री नगर थाने में थानेदार के खिलाफ उसकी गर्लफ्रेंड ने शिकायत दर्ज कराई है। थानेदार की सीतामढ़ी में तैनाती है। एफआईआर के अनुसार थानेदार ने लड़की को 8 साल तक शादी का झांसा दिया। उसके साथ लिवइन रिलेशन में रहा और अब शादी से इनकार कर रहा है। लड़की को 7 मार्च को पता चला कि थानेदार की दूसरी लड़की के साथ शादी होने वाली है, तिलक हो चुका है। इसके बाद पीड़िता ने थानेदार की शादी जल्द से जल्द रुकवाने की गुहार लगाई है।
दोनों की बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें लड़की कह रही है कि मेरे साथ शादी नहीं करोगे तो मैं सुसाइड कर लूंगी। अब मुझे कोई मोह माया नहीं है। तुमने अपनी मां से क्यों नहीं मिलवाया वायरल ऑडियो 1 मिनट 49 सेकंड का है। इसमें छात्रा थानेदार से पूछ रही है कि तुमने अपनी मां से मेरी बात क्यों नहीं कराई। तुम छिप कर शादी क्यों कर रहे हो। मैंने उस लड़की की फोटो तुम्हारे साथ देख ली है। तब मुझे पता चल चुका है।
नहीं तो मुझे पता भी नहीं चलता तुम वैसे ही मुझे रखे रहते। इसपर थानेदार कहता है कि ये सब छिपने वाली बात है क्या। छात्रा कहती है मैंने तुम्हें अपना 8 साल दिया है। वो लड़की तुम्हारे साथ नहीं रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles