![]()
भोजपुर में सड़क हादसे में घायल सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। इलाज के दौरान सोमवार को पटना के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक उदय आनंद नवादा इलाके के केजी रोड प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले थे। प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। जानकारी के मुताबिक बुधवार(3 मार्च 2026) को बाइक से कायमनगर जा रहे थे। आरा-बक्सर फोरलेन पर शोभी डुमरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था। घर में मचा कोहराम परिवार में पत्नी मधुमाला कुमारी, दो पुत्री सांची राज और अनन्या सामर्थ है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भोजपुर में प्राइवेट सेल्स मैनेजर की मौत:घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर
Date:




