Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अंतरधार्मिक विवाह मामले में बहू-बेटे पर परिजन ने लगाया आरोप:किशनगंज में मारपीट-जमीन हड़पने का मामला कराया दर्ज, घर का दरवाजा बंद कर दी गाली


किशनगंज में एक अंतरधार्मिक विवाह के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब दूसरे पक्ष ने अपने बेटे खुशहाल अहमद और बहू प्रिया घोष पर मारपीट तथा जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में खुशहाल के भाई अहमद रजा ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, कुछ दिनों पहले खुशहाल अहमद ने अपनी मां हलीमा खातून, भाई अहमद रजा और बहन पर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि परिवार उनकी हिंदू पत्नी प्रिया घोष का जबरन धर्म परिवर्तन करवाना चाहता है और उन्हें गौमांस खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। खुशहाल ने एक वीडियो जारी कर यह भी कहा था कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें घर से निकाल दिया गया। पति-पत्नी पर मारपीट का लगाया आरोप अहमद रजा ने सदर थाने में दिए अपने आवेदन में बताया कि यह घटना तब हुई जब उनकी मां हलीमा खातून अपने दरवाजे पर फल खरीद रही थीं। इसी दौरान खुशहाल अहमद और प्रिया घोष ने दरवाजा बंद कर दिया। जब मां ने दरवाजा बंद करने का कारण पूछा, तो दोनों पति-पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अहमद रजा ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, तो खुशहाल और प्रिया ने उन पर ‘फाइटर’ (एक प्रकार का हथियार) से हमला कर दिया। प्रिया घोष ने लकड़ी से उनके सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे घायल हो गए। अस्पताल में भी लाठी-डंडों से किया हमला अपनी जान बचाकर अहमद रजा सदर अस्पताल पहुंचे। हालांकि, खुशहाल अहमद, प्रिया घोष और प्रिया की मां गीता घोष (45 वर्ष) अपने 15 से 20 अन्य साथियों के साथ वहां भी पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने अस्पताल परिसर में भी लाठी-डंडों से हमला किया। सदर अस्पताल के गार्ड के हस्तक्षेप के बाद अहमद रजा की जान बच सकी। अहमद रजा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी किसी को धर्म परिवर्तन के लिए विवश नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि खुशहाल अहमद और प्रिया घोष जमीन हड़पने के इरादे से उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच करें यही उनकी गुहार है। आवेदन प्राप्ति के बाद पुलिस पीड़ित के घर पहुंच कर मामले की तहकीकात जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles