![]()
मधुबनी नगर निगम के वार्ड नंबर 44 स्थित टीएन झा रोड पर मंगलवार को मुस्कान हाइटेक ग्रीन उद्यान का उद्घाटन किया गया। मधुबनी विधायक माधव आनंद और मेयर अरुण राय ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक माधव आनंद ने कहा कि इस उद्यान से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे उद्यान लगाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और लोग बेहतर आय भी अर्जित कर सकेंगे।
मेयर अरुण राय ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थापित यह मुस्कान हाइटेक ग्रीन उद्यान लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे न केवल नगर निगम क्षेत्र के लोगों को, बल्कि पूरे जिले को लाभ मिलेगा। उद्घाटन समारोह में जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार और कृषि विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
मधुबनी के वार्ड नंबर-44 में हाइटेक ग्रीन उद्यान का उद्घाटन:विधायक ने कहा- लोगों को काफी लाभ मिलेगा, बेहतर आय भी अर्जित कर सकेंगे
Date:




