बंगाल के अधिकारियों को ज्ञानेश कुमार की दो टूक, बोले- बिना डर लागू करें कानून

Date:

बंगाल के अधिकारियों को ज्ञानेश कुमार की दो टूक, बोले- बिना डर लागू करें कानून

Gyanesh Kumar : कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने कोलकाता आये मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव हर हाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होगा. मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि SIR का काम पूरी ईमानदारी से किया जा रहा है. कोई भी वैध वोटर को वोट देने से वंचित नहीं किया जायेगा. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग का उद्देश्य केवल इतना है कि किसी अवैध वोटर का नाम वोटर लिस्ट में न रहे. पिछले दो दिनों में हुई कई दौर की बैठकों के संबंध में उन्होंने कहा कि उनकी सभी राजनीतिक दलों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई है. सभी के सुझाावों पर विचार किया जा रहा है. अधिकारियों के साथ हुई बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि उन्होंने बिना डर, बिना भेदभाव के अधिकारियों को काम करने का निर्देश दिया है.

किसी रूप में हिंसा बर्दाश्त नहीं

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बंगाल का चुनाव हर हाल में शातिपूर्ण और निष्पक्ष करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है. मुख्य चुनाव आयोग ने बार-बार स्पष्ट किया है कि इस चुनाव में हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमारी राय है कि मतदान हिंसा और भय के बिना होना चाहिए. किसी भी मतदाता पर दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पहले जो मतदान पूर्व और पश्चात हिंसा होती थी, मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार इस बार ऐसा नहीं होगा. यदि कोई मतदान पश्चात हिंसा का दोषी पाया जाता है, तो मुख्य चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जल्द होगा तारीखों का एलान

चुनाव तारीख के संबंध में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जायेगी. एक सवाल के जबाव में ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदान के चरणों की संख्या चर्चा के बाद घोषित की जाएगी. महाराष्ट्र में एक चरण का मतदान हुआ था. पश्चिम बंगाल में मतदान के चरणों की संख्या कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. मतदाता अपने मोबाइल फोन बूथ के बाहर छोड़कर प्रवेश करेंगे. ईवीएम मशीनों पर उम्मीदवारों के रंगीन चित्र होंगे. उन्होंने कहा कि यदि उम्मीदवार चाहें तो 7 दिनों के भीतर ईवीएम मशीनों का परीक्षण किया जाएगा. राज्य के प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सहायता केंद्र होगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य चुनाव आयुक्त की मुख्य बातें

  • प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष अधिकारी होंगे, जो युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाएंगे.
  • बुजुर्ग मतदाताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, सभी मतदान केंद्र एक ही तल पर होंगे. व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था की जाएगी.
  • दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी. 85 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए घर से मतदान करने की व्यवस्था की जाएगी.
  • आप मतदान करते समय अपना मोबाइल फोन बाहर छोड़ सकते हैं.
  • आप ECINET ऐप डाउनलोड करके सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. पहले कई ऐप थे, लेकिन अब सब कुछ एक ही ऐप में मिल जाएगा. मतदान प्रतिशत भी इसी ऐप में उपलब्ध होगा. आप अपने एपिक कार्ड और उम्मीदवारों से संबंधित सारी जानकारी भी इसी ऐप में पा सकते हैं.
  • इसका शत प्रतिशत वेबकास्टिंग होगा.
  • सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी डर या पक्षपात के कानून लागू करें.
  • किसी भी सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को किसी राजनीतिक दल के लिए काम करने का निर्देश दिया गया है.
  • एसपी और जिला मजिस्ट्रेटों को मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं.
  • भारत एक लोकतांत्रिक देश है. प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है. चुनाव आयोग इस मामले पर कोई निर्णय नहीं लेगा.

Also Read: SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, बोले जस्टिस सूर्यकांत- रखें विश्वास, एक भी वैध वोटर नहीं छूटेगा

The post बंगाल के अधिकारियों को ज्ञानेश कुमार की दो टूक, बोले- बिना डर लागू करें कानून appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp