Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार:किशनगंज परिवहन ऑफिस में हंगामा करते पकड़े गए


किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये युवक परिवहन विभाग कार्यालय में उस समय पकड़े गए जब वे पूर्व में कटे चालान को लेकर हंगामा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बिना हेलमेट पहने परिवहन विभाग कार्यालय पहुंचे थे। वहां वे अपने पुराने चालान को लेकर अधिकारियों से बहस कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने उनका दोबारा चालान काटने का प्रयास किया। रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर की जांच की गई इसी प्रक्रिया के तहत जब उनकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर की जांच की गई, तो उसमें गंभीर विसंगति पाई गई। बाइक पर दर्ज चेचिस नंबर MBLHAW 211PHC 32257 के साथ रजिस्ट्रेशन नंबर BR 11BD 6987 जुड़ा था, जबकि बाइक पर BR 37AC 6874 नंबर प्लेट लगी थी। इस गड़बड़ी का पता चलते ही, मौके पर मौजूद प्रवर्तन अवर निरीक्षक श्यामनंदन प्रसाद ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सदर थाना में युवकों के खिलाफ आवेदन दिया गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अररिया के जोकीहाट निवासी मो. नुरुल्लाह और आदित्य कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। मोटर यान निरीक्षक रविंद्र कुमार राय ने सदर थाना में इनके खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस ने सदर थाना में कांड संख्या 240/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles