Rashifal 11 March:इन चार राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ और पद-प्रतिष्ठा होगी प्राप्ति – Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction Of 11 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Date:


Rashifal 11 March: 11 मार्च को चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे। इस दिन कई राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति के योग होंगे जिससे आय में वृद्धि होगी और बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जो लोग बेरोजगार है उनको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कुछ लोगों को अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। दिन कई तरह की धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। 11 मार्च का राशिफल। 




Trending Videos

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 11 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


मेष राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। किसी काम को लेकर आपके मन में संशय या असमंजस बना रह सकता है, इसलिए यदि किसी निर्णय को लेकर मन पूरी तरह तैयार न हो तो जल्दबाज़ी में कदम उठाने से बचें। आपका मनमौजी स्वभाव भी कभी-कभी आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए आज थोड़ा संयम रखना बेहतर रहेगा। यदि धन के कारण आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना बन रही है। खास बात यह है कि आज आप जिस काम को पूरे मन से करेंगे, उसमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। हालांकि बीच-बीच में आपका मन भटक सकता है, इसलिए खुद को लक्ष्य पर केंद्रित रखने की कोशिश करें।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 11 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए हल्का-फुल्का और आनंदमय रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा और यदि घर में किसी बात को लेकर समस्याएं चल रही थीं, तो मिल-बैठकर उनका समाधान भी निकल सकता है। आप अपने किसी करीबी साथी या सहयोगी के साथ भविष्य की नई योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि किसी भी प्रकार की पार्टनरशिप करने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लेना जरूरी होगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। वहीं जो लोग लंबे समय से रोजगार को लेकर परेशान चल रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 11 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


मिथुन राशि

आज आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि किसी अचानक खराबी के कारण आपका अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है। दिन के दौरान आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने या पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, क्योंकि उन्हें किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आज आपका मन अपनी पसंद की चीज़ें खरीदने में लगेगा और शौक-मौज पर खर्च भी थोड़ा बढ़ सकता है। हालांकि आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि छोटी-सी बात पर क्रोध करना आपके रिश्तों में दूरी ला सकता है।


Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 11 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला


कर्क राशि

आज आपके और आपके पिताजी के बीच किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, खासकर यदि बात व्यवसाय या कामकाज से जुड़ी हो। वे आपको कुछ सलाह दे सकते हैं, जिसे समझदारी से सुनना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने घर में कोई नया काम शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं और इसके लिए लोन या आर्थिक सहायता लेने का विचार भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि छोटी-सी समस्या भी आगे चलकर परेशानी बन सकती है। साथ ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp