![]()
रांची| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को रांची मंडल में महिला कर्मियों का सम्मान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक केएन सिंह की उपस्थिति में यह समारोह हटिया रेलवे ऑफिसर्स क्लब में हुआ। समारोह में निदेशक पंचायती राज बी. राजेश्वरी, यशा सिंह, सरोजिनी लकड़ा, डॉ. सीमा सिंह, दक्षिण-पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष अजिता रानी और अपर मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीना सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।
रांची मंडल की महिला कर्मियों का सम्मान
Date:




