गयाजी में फायरिंग, टेलर की मौत:दो दिन पहले शख्स ने की थी आत्महत्या की कोशिश, एक साल से डिप्रेशन में था

Date:


गयाजी में बुधवार की सुबह एक शख्स की गोली लगने से मौत हुई है। घटनास्थल से एक कट्‌टा बरामद हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं, पर स्पष्ट बोलने के लिए कोई तैयार नहीं है। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े। जब तक लोग मौके पर पहुंचे अतिउल्लाह अंसारी (40) की मौत हो गई। वे खून से लथपथ पड़े थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। डुमरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन परिवार के लोगों ने कुछ भी नहीं बताया। अतिउल्लाह अंसारी डुमरिया बाजार में टेलरिंग की दुकान चलाता था। लेकिन करीब एक साल से उसकी जिंदगी पटरी से उतर गई थी। बताया जा रहा है कि एक साल पहले सड़क दुर्घटना में उसका पैर टूट गया था। उसी के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। धीरे-धीरे उसने अपनी दुकान पर जाना भी बंद कर दिया। दुकान कई महीनों से बंद पड़ी थी। गांव के लोगों का कहना है कि वह पिछले एक साल से डिप्रेशन में चल रहा था। दो दिन पहले उसने घर में फांसी लगाने की कोशिश की थी पंखे से लटक गया था। परिवार के लोगों ने जान बचाई थी। घटना डुमरिया प्रखंड के सलैया गांव की है। खुद को गोली मारी या कोई और एंगल जांच चल रही बताया जा रहा है कि घर के पिछले हिस्से में खिड़की के पास यह घटना हुई। अब सवाल यही है कि उसने खुद को गोली मारी या फिर मामला कुछ और है। पुलिस इसी बिंदु पर जांच कर रही है। गांव में यह भी चर्चा है कि किसी घरेलू विवाद को लेकर उसका अपने भाई से मनमुटाव चल रहा था, हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार के लोग इस मुद्दे पर भी चुप्पी साधे हुए हैं। मृतक का एक भाई बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और फिलहाल अररिया जिले में पदस्थापित बताया जा रहा है। डुमरिया थाना की पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

तार टूटा मधुनिया में, बिजली काट दी चास व मामरकुदर की

चास में आंधी व बारिश के कारण बिजली की...

South Africa, West Indies teams leave India after T20 World Cup travel disruption | Cricket News

2 min readMar 11, 2026 02:40 PM IST The International...

How Did Embassy Developments Make ₹495 Cr in 4 Days?

Synopsis: Shares of Embassy Developments Limited gained after the...
Join Us WhatsApp