Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में रसोई गैस की किल्लत, एजेंसी के बाहर भीड़:लोग बोले- बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, घर में चूल्हा नहीं जल रहा


गयाजी में रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान है। बढ़ी कीमतों के बीच समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। शहर में रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ अब इसकी किल्लत भी देखने को मिल रही है। आज मॉडनपुर स्थित विनय गैस घर में पहुंचे उपभोक्ता आकाश ने कहा है कि बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। पहले मोबाइल से नंबर लगता था। अब नंबर भी नहीं लग पा रहा है। अभी सिलेंडर की दिक्कत हो रही है। शहर के निवासी जीतू कुमार ने बताया कि उन्होंने 27 फरवरी को गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिला। जब उन्होंने एजेंसी से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि उनकी बुकिंग रद्द हो चुकी है। घर में नहीं जल रहा चूल्हा आकाश श्रीवास्तव के अनुसार, घर में गैस सिलेंडर न होने के कारण चूल्हा नहीं जल पा रहा है और परिवार को खाना बनाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले बुकिंग के अगले ही दिन सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन अब कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, शहर के एक अन्य निवासी हिमांशु राज ने बताया कि उन्हें सिलेंडर लेने के लिए कई वेंडरों के पास जाना पड़ा, लेकिन कहीं भी उपलब्ध नहीं मिला। एजेंसियों की ओर से बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति में दिक्कत चल रही है, जिसके कारण समय पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा दी है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसियों से मांग की है कि गैस की आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles