पति से विवाद, महिला ने सुसाइड का किया प्रयास:पलामू में दो मासूम बच्चों को पुल पर छोड़ नदी में लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल

Date:


पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। महिला शाहपुर कोयल पुल पर अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। इस घटना से पुल पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि नदी में पानी कम होने के कारण महिला की जान बच गई पर वो गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावागेठा गांव निवासी शशि राम की पत्नी आरती देवी (25) के रूप में हुई है। उसका मायका चैनपुर थाना क्षेत्र के गर्दा नेउरा गांव में है। पहले देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें…
डेढ़ साल और छह माह के दो बच्चों के साथ पुल पर पहुंची थी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने डेढ़ साल और छह माह के दो बच्चों के साथ पुल पर पहुंची थी। उसने दोनों बच्चों को पुल पर छोड़ा और अचानक नदी में छलांग लगा दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल के जवान सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान को सूचित किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। शादी से एक दिन बाद घर लौटने पर पति से हुआ था विवाद
परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले आरती अपने ससुराल पक्ष के रिश्तेदार के यहां एक शादी समारोह में गई थी। उसकी गोतनी उसे लेकर गई थी, लेकिन शादी के बाद गोतनी उसे वहीं छोड़कर अकेले घर लौट आई। आरती जब एक दिन बाद घर पहुंची, तो उसका पति से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इसी बात से वह काफी परेशान थी। घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस फिलहाल आरती के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

After Iran assault, Russians say U.S. can’t be trusted in Ukraine talks

As Washington focuses on its push to topple Iran’s...

Russian oil inflows to India rise 50% as Middle East conflict stalls Hormuz shipments

India’s purchases of Russian crude have surged...

‘How to AI’ is perhaps the one artificial intelligence primer all of us need to read

Given how AI is the rage these days in...
Join Us WhatsApp