Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

करंट के चपेट में आने से बच्ची की मौत:भोजपुर में घर के बाहर खेल रही थी, लोहे के दरवाजे से सटा था बिजली का तार


भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव में आज शाम करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही बंद तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। बच्ची उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी कन्हैया कुमार की 8 साल का बेटा सौम्या कुमारी है। इधर,मृत बच्ची के परिजन ने बताया कि घर लोहे का दरवाजा लगा है और उसी के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ है। दरवाजा खोलना बंद करने के दौरान बिजली का तार बीच से कट गया था। जिसे किसी ने नहीं देखा था और तार कटे होने के कारण दरवाजे में करंट आ रहा था। बुधवार की शाम जब बच्ची दरवाजा खोल रही थी। डॉक्टर ने किया मृत घोषित उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजन की ओर से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृत बच्ची की मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles