झारखंड की विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार को JTET मामले पर घेरा, कहा- 20 दिन के अंदर कैसी होगी परीक्षा?

Date:

झारखंड की विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार को JTET मामले पर घेरा, कहा- 20 दिन के अंदर कैसी होगी परीक्षा?

JTET Exam 2026, रांची (संजीव भारद्वाज): झारखंड विधानसभा प्रश्नकाल के दौरान राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि वर्षों से परीक्षा नहीं होने से राज्य के युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है. सरकार ने सदन में स्वीकार किया कि राज्य में वर्ष 2016 के बाद से अब तक जेटेट परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है. इस जवाब पर विधायक पूर्णिमा साहू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया.

हाईकोर्ट की डेडलाइन पर भी उठे सवाल

विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से पूछा कि क्या शिक्षा विभाग ने झारखंड हाईकोर्ट में 31 मार्च 2026 तक परीक्षा आयोजित कराने का शपथ पत्र दिया है. सरकार ने जवाब में स्वीकार किया कि हरिकेश महतो बनाम राज्य सरकार मामले में उच्च न्यायालय ने 31 मार्च 2026 तक जेटेट परीक्षा संपन्न कराने का आदेश दिया है. हालांकि जब नियमावली की स्थिति पूछी गयी तो सरकार ने बताया कि नई नियमावली का प्रारूप तैयार है, लेकिन सक्षम स्तर से अनुमोदन की प्रक्रिया अभी जारी है.

Also Read: LPG की कमी से 1 लाख श्रमिकों की रोटी पर संकट, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने PM मोदी को लिखा पत्र

20 दिन में कैसे होगी परीक्षा?

विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब परीक्षा के लिए केवल 20 दिन का समय बचा है, तो इतने कम समय में नियमावली को मंजूरी और परीक्षा का आयोजन कैसे संभव होगा. उन्होंने इसे सरकार का चिंताजनक और शर्मनाक रवैया बताते हुए कहा कि वर्ष 2024 में भी नई नियमावली के नाम पर आवेदन लेकर परीक्षा टाल दी गई थी. विधायक ने आरोप लगाया कि जो सरकार दो वर्षों में नियमावली स्वीकृत नहीं करा सकी, वह 31 मार्च तक परीक्षा कैसे आयोजित करेगी. साथ ही उन्होंने सरकार पर झारखंड हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना और राज्य के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया.

Also Read: ममता पर दहेज हावी: ‘2 लाख दो फिर मिलेंगे बच्चे’, जान बचा मायके पहुंची सरायकेला की पीड़िता ने सुनाई दास्तां

The post झारखंड की विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार को JTET मामले पर घेरा, कहा- 20 दिन के अंदर कैसी होगी परीक्षा? appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

U.S. target list may have mistaken Iranian elementary school as military site

The Iranian elementary school building where scores of children...

नाजायज खनन पर इसीएल का साझा अभियान, 20 से ज्यादा अवैध खदानेंं बंद

पांडवेश्वर. ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) के लीजहोल्ड क्षेत्र में...
Join Us WhatsApp