Annual assessment exams to begin today, with 3.76 lakh students participating.

Date:

.

जिले के सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी। इस वर्ष जिले के लगभग 3.76 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए परीक्षा के आयोजन को लेकर एससीईआरटी द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी गई है। जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा 12 मार्च से 19 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक संपन्न होगी।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) जय कुमार ने बताया कि परीक्षा का आयोजन जिले में कदाचारमुक्त और स्वच्छ वातावरण में कराया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर से परीक्षा का अनुश्रवण भी किया जाएगा ताकि परीक्षा की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे।उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में बच्चों को प्राप्त अंकों के स्थान पर ग्रेड प्रदान किया जाएगा। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी शिक्षक को अपने ही विद्यालय में वीक्षण कार्य नहीं दिया जाएगा। इसके लिए आसपास के विद्यालयों के शिक्षकों की अदला-बदली कर वीक्षण कार्य कराया जाएगा, ताकि निष्पक्षता बनी रहे।परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी पारदर्शी ढंग से कराया जाएगा। विद्यालय के शिक्षक अपने ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं की कॉपियों का मूल्यांकन नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp