Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लोक अदालत में ऋण निपटारे का मौका, बैंक देगा छूट


गम्हरिया (मधेपुरा) | सिंगिओन वार्ड 14 में दिनाभद्री मेले के मौके पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा यज्ञ स्थल से काली चौक होते हुए दुलार के मार्ग से सिंगिओन परमानें नदी में जल लेने के बाद पुनः यज्ञ स्थल पर लाया गया। ग्रामीण उपेंद्र ऋषि देव, लक्ष्मण ऋषि देव, अरुण यादव, दयाशंकर यादव, मंटुन ऋषि देव, रामकुमार ऋषि देव, गजेंद्र यादव ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी दीनाभद्री मेले का ग्रामीणों के मदद से आयोजन किया गया है। मेला 13 मार्च तक चलेगा। मेले की शोभा बढ़ाने के लिए यहां पर बाहर से कीर्तन भजन करने वाले मंडली को लाया गया है। साथ ही मेले में विभिन्न प्रकार के झूले सहित सभी तरह की दुकानों की स्टॉल लगाया गया है। बच्चों के लिए खिलौने की दुकान सहित तरह-तरह का दुकान भी लगाए गए हैं। मधेपुरा | बिहार ग्रामीण बैंक लोक अदालत में ऋण निपटारे का बेहतर मौका दे रही है। इसके लिए बैंक विशेष छूट का मौका देगी। बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत झा ने बताया कि 14 को सहरसा के तीन जिले सहरसा, मधेपुरा और सुपौल के सभी व्यवहार न्यायालयों में सुबह 10 बजे से लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में बैंक के वैसे सभी ऋणी, जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपना ऋण नहीं चुका पाए हैं, उन्हें बैंक की ओर से विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर ग्राहक अपने लंबित ऋण का निपटारा कर बैंक से ऋणमुक्त हो सकते हैं। श्री झा ने बताया कि यह लोक अदालत वित्तीय वर्ष 2025-26 की अंतिम लोक अदालत है। इसलिए बैंक का प्रयास है कि अधिक से अधिक ग्राहकों को छूट का लाभ देकर उन्हें ऋणमुक्त किया जाए और उनके विरुद्ध चल रही कानूनी कार्रवाई को भी समाप्त किया जा सके। बैंक के वसूली विभाग के अधिकारी अंकित कुमार, राजीव रंजन और केशव सहायता के लिए रहेंगे। मरौना (सुपौल) | श्री श्याम संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय बड़हरा कोनी और भोला संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय मोहनपुर के 40-40 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। दो बसों से रवाना हुए इस दल को विद्यालय की सचिव खट्टर यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक सत्य नारायण यादव, एचएम संजय कुमार, राजदेव यादव तथा सहायक शिक्षक शिवनाथ मंडल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षकों ने बताया कि भ्रमण के दौरान दरभंगा के काली मंदिर, मनोकामना मंदिर, चंद्रधारी संग्रहालय, राज मैदान और मिथिला हाट सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान रसोइया नीतू देवी और लक्ष्मी देवी भी मौजूद रहीं। सुपौल | जिला मुख्यालय स्थित पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब के सभागार में अमर शहीद जुब्बा सहनी 82वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नितीश कुमार मुखिया ने की। जुब्बा सहनी के चाहने वालों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर जुब्बा सहनी के चित्र पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर आलमनगर से नवीन निषाद, नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, प्रो. रामचंद्र मंडल, रामनाथ मंडल, लाल मुखिया, छेदी मुखिया, लक्ष्मण मुखिया, मिथुन मुखिया, मनोज मुखिया, फुलदेव मुखिया, रविंद्र मुखिया, रामसेवक मुखिया, विनोद मुखिया, प्रमोद यादव, दिवाकर कुमार, मनोज यादव, अब्दुल कैश, उमेश कुमार, राजेश मुखिया, रतन मुखिया आदि मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles