Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा:पूरणदेवी मंदिर में पूजा करेंगे; 500 करोड़ की 200 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे फेज में आज पूर्णिया पहुंचेंगे। यहां 500 करोड़ की 200 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मां पूरणदेवी मंदिर, इंदिरा गांधी स्टेडियम और डेयरी, मत्स्य और पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिन स्थानों पर कार्यक्रम तय है, वहां खास तैयारियां की गई है। वहीं, सीएम की सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम किया गया है। ट्रैफिक रूट में भी बदल किए गए है। ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत 10 मार्च (मंगलवार) को सुपौल और मधेपुरा से हुई थी, जो 14 मार्च को शेखपुरा में खत्म होगी। सबसे पहले मां पूरणदेवी मंदिर जाएंगे सीएम समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे। सबसे पहले शहर के प्रसिद्ध मंदिर मां पूरणदेवी मंदिर जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट रुकेंगे। फिर यहां से थाना चौक स्थित मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के कार्यालय जाएंगे। यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इंदिरा गांधी स्टेडियम में जनसंवाद के बाद कटिहार होंगे रवाना सीएम नीतीश कुमार शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम जाएंगे। जहां वे जीविका दीदियों और लोगों के साथ जनसंवाद करेंगे। इसको लेकर विशाल पंडाल, बैठने की विशेष व्यवस्था, पेयजल, टॉयलेट, पार्किंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम में ही मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद वे कटिहार के लिए रवाना हो जाएंगे। एक दिन पहले किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के दौरे पर यात्रा के दूसरे दिन वे अररिया और किशनगंज पहुंचे। किशनगंज में CM ने जिलों में 190 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। किशनगंज में सीएम नीतीश की स्पीच की बड़ी बातें

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles