Jamshedpur News : सोनारी : कोर्ट के आदेश पर सोनार दुकान को कराया गया खाली

Date:

24 साल बाद पीड़ित को मिला दुकान पर कब्जा

Jamshedpur News :

सोनारी कागलनगर बाजार स्थित दुकान नंबर-1 के अतिक्रमित हिस्से को कोर्ट के आदेश पर खाली कराया गया. यह दुकान सरस्वती ज्वेलर्स के नाम से संचालित हो रही थी. दुकान के मालिक सुकुमार मंडल ने इसे सोना कारोबारी प्रदीप कुमार वर्मा को किराये पर दिया था. प्रदीप कुमार वर्मा ने कुछ महीनों तक किराया दिया, लेकिन बाद में किराया देना बंद कर दिया और दुकान पर अपना ही दावा करने लगे. इसके बाद सुकुमार मंडल ने वर्ष 2002 में जमशेदपुर कोर्ट में मामला दायर किया. सुनवाई के दौरान सुकुमार मंडल ने दुकान से संबंधित सभी दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत किये.

मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुकुमार मंडल के पक्ष में देते हुए स्पष्ट किया कि दुकान उन्हीं की है और प्रदीप कुमार वर्मा का दावा गलत है. इस फैसले को बाद में जज कोर्ट में चुनौती दी गयी, लेकिन वहां भी याचिका खारिज कर दी गयी. इसके बाद सुकुमार मंडल ने दुकान खाली कराने की याचिका दायर की. इसके बाद कोर्ट ने दुकान का ताला तोड़कर जरूरत पड़ने पर खाली कराने का आदेश दिया. इसके बाद कोर्ट से आयी टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दुकान को खाली कराकर सुकुमार मंडल को हैंडओवर कर दिया. सुकुमार मंडल ने बताया कि न्याय की जीत हुई है. गलत तरीके से उनकी दुकान को हड़पने की कोशिश की गयी थी.

The post Jamshedpur News : सोनारी : कोर्ट के आदेश पर सोनार दुकान को कराया गया खाली appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Can LG India’s Expansion Strategy Drive Faster Growth for the Company?

Synopsis:- A brokerage has given a ‘Buy’ rating with...

The Hundred Women 2026 Auction: Complete list of sold players with their price

The inaugural Women’s Hundred Auction for the 2026...

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा, लेकिन सेहत...
Join Us WhatsApp