झारखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश: 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट, बारिश के बावजूद प्रदेश में गरमी का दिखेगा असर…

Date:

Jharkhand Weather Update/12.3.26 : झारखंड में मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की तरफ से जारी आरेंज अलर्ट के मुताबिक 10 जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा। जिसमें कुछ इलाकों में ओले भी गिरेंगे। हालांकि बारिश के बावजूद गरमी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज भी कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना हैं।

बारिश के साथ तेज हवाओं का भी अलर्ट
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज भी कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना हैं। मौसम विभाग ने जो ताजा चेतावनी जारी की है, उसके मुताबिक बुधवार को पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, धनबाद और आसपास के जिलों में काफी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि वज्रपात और तेज गर्जन भी देखी गई। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे।

10 से ज्यादा जिलों में आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि झारखंड के 10 से ज्यादा जिलों में आज बारिश की संभावना है। इन इलाकों में तेज हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज विशेषकर देवघर, बोकारो, पाकुड़, दुमका, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिम सिंगभूम, रांची, खूंटी, जामताड़ा, साहिबगंज और चतरा जिलों में बारिश हो सकती हैं। इन जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहेगी।

15 मार्च तक बारिश की चेतावनी
मौसम का यह उतार-चढ़ाव केवल आज तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में इसका असर पूरे राज्य पर पड़ने वाला है। विशेष रूप से 15 मार्च को मौसम का मिजाज काफी बिगड़ सकता है, जिसके लिए विभाग ने राज्य के लगभग सभी प्रमुख जिलों को अलर्ट पर रखा है। 15 मार्च को सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा के साथ-साथ रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जैसे क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

इसके साथ ही, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में भी मौसम विभाग ने कड़कड़ाती बिजली और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तापमान में इस बढ़ोतरी और अचानक होने वाली बारिश के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Commission seeks report on refusal to rent marriage hall to SC family in Erode

The National Commission for Scheduled Castes has asked the...

Stranded South Africa, West Indies teams leave India following T20 World Cup 2026

The International Cricket Council (ICC) is pleased to confirm...

₹50 Billion Capex: Can LG India’s Expansion Strategy Drive Faster Growth for the Company?

Synopsis:- A brokerage has given a ‘Buy’ rating with...
Join Us WhatsApp