गर्मी से पहले पेयजल संकट से निपटने की तैयारी तेज:बांका में डीएम ने चलंत चापाकल मरम्मति दल रवाना किया

Date:


बांका जिला प्रशासन ने आगामी गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, बांका के जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने एक चलंत चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने का कार्य करेगा। जिला प्रशासन ने बताया कि गर्मी के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या अक्सर बढ़ जाती है। इसे देखते हुए, प्रशासन ने पहले से ही आवश्यक इंतजाम शुरू कर दिए हैं ताकि किसी भी क्षेत्र में लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।चलंत मरम्मति दल खराब चापाकलों की पहचान कर उनकी तत्काल मरम्मत करेगा। इसके साथ ही, जिले के विभिन्न प्रखंडों में पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के लिए प्रमंडलीय कार्यालय में पहले से गठित नियंत्रण कक्ष को अगले आदेश तक और सुदृढ़ किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगा। यहां से पेयजल से जुड़ी शिकायतों की निगरानी की जाएगी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से खराब चापाकलों के अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के अंतर्गत संचालित “हर घर नल जल” योजना से जुड़ी पेयजल समस्याओं की भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।यदि किसी क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न होती है, तो लोग संबंधित प्रखंडों के कनीय अभियंता या सहायक अभियंता के दूरभाष नंबर पर भी सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बांका और बाराहाट के अंतर्गत सभी प्रखंडों के अभियंताओं के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।पेयजल संबंधी समस्या की सूचना के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बांका के नियंत्रण कक्ष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कनीय अभियंता के संपर्क नंबर बांका प्रखंड: सुग्रीव कुमार-8789304085, फुल्लीडुमर प्रखंड: रामचरित्र मंडल-8757738840, कटोरिया प्रखंड: देवेंद्रनाथ सिंह-8340222485, चांदन प्रखंड: राजीव कुमार-7979928293, बेलहर प्रखंड: मो. अमानुल्लाह-6201919063, शंभूगंज प्रखंड: सुबोध कुमार सिंह-8797999838। सहायक अभियंता के संपर्क नंबर बांका एवं फुल्लीडुमर प्रखंड: ऋषव रंजन-8409968567, कटोरिया एवं चांदन प्रखंड: मनीष कुमार-8544428744, बेलहर एवं शंभूगंज प्रखंड: सिद्धार्थ कुमार-7808743271।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp