Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद अस्पताल में 24 घंटे से पड़ा है अज्ञात शव:सड़क दुर्घटना में मौत की आशंका; भर्ती करवाने वाले की पहचान कर रही पुलिस


औरंगाबाद सदर अस्पताल में पिछले 24 घंटे से एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक की मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है, हालांकि उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए जाने के कारण पुलिस प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना की आशंका जता रही है। मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 35 साल के एक अज्ञात युवक को किसी ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की स्थिति लगातार गंभीर बनी रही और अंततः उसकी मौत हो गई। युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि वह किसी दुर्घटना का शिकार हुआ होगा। हालांकि उसे अस्पताल तक कौन लेकर आया और घटना कहां हुई, इस बारे में अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। आज दोपहर युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पहचान के लिए 72 घंटे तक पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा शव नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक थाना परिसर में सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस दौरान मृतक की पहचान हो जाती है तो शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं यदि निर्धारित समय तक पहचान नहीं हो पाती है तो सरकारी प्रावधानों के अनुसार पुलिस की ओर से उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। पहचान के लिए सोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीर आसपास के थानों को भेजी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक को अस्पताल तक कौन लेकर आया था और वह किस परिस्थिति में घायल हुआ। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles