गरगा डैम में युवक की डूबने से मौत:24 घंटे बाद NDRF ने शव बरामद किया, नहाने के दौरान चला गया था गहरे पानी में

Date:


बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित गरगा डैम में नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के 24 घंटे बाद गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने युवक का शव डैम से बरामद किया। मृतक की पहचान झोपड़ी कॉलोनी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे दीपक अपने पांच-छह दोस्तों के साथ गरगा डैम घूमने गया था। सभी दोस्त डैम में नहाने के लिए पानी में उतरे। नहाते समय दीपक गहरे पानी में चला गया और अचानक डूबने लगा। उसके एक दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और दीपक पानी में लापता हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। स्थानीय गोताखोरों ने भी काफी प्रयास किया, लेकिन बुधवार देर शाम तक शव नहीं मिल सका। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को बुलाया गया। टीम बुधवार शाम को ही डैम पहुंच गई थी, लेकिन अंधेरा, दलदल और पानी में झाड़ियों के कारण तलाशी अभियान में बाधा आई, जिससे उस दिन शव बरामद नहीं हो सका। गुरुवार को दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान NDRF की टीम ने युवक का शव डैम से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp