हाइवा की चपेट में आने से ससुर-दामाद की मौत:कोडरमा में हाइवा ने बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा, पुलिस ने चालक को पकड़ा

Date:


कोडरमा-जमुना मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद के पास अपराह्न करीब तीन बजे हुई। मृतक की पहचान नवलशाही निवासी 62 वर्षीय दिनेश्वर ठाकुर और उनके दामाद गिरिडीह के चिलगा गांव निवासी 35 वर्षीय सचिन ठाकुर के रूप में की गई है। घटना की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से नवलशाही तक पहुंची। इसके बाद दिनेश्वर ठाकुर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के कपड़ों औरा बाइक से उनकी शिनाख्त की।
हाइवा को ओवरटेक करने में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिट्टी लदा एक हाइवा डोमचांच से कोडरमा की ओर आ रहा था। उसके पीछे से एक बाइक पर दिनेश्वर ठाकुर और सचिन ठाकुर भी कोडरमा की दिशा में जा रहे थे। नागरखारा के पास बाइक सवार ने हाइवा को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बाइक सवारों के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए इसी दौरान बाइक हाइवा की चपेट में आ गई और उसमें फंस गई। हाइवा ने बाइक और उस पर सवार दोनों लोगों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए जलवाबाद तक पहुंचा दिया। इस भीषण टक्कर से दोनों बाइक सवारों के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। घटना की सूचना मिलने पर कोडरमा थाना के जवान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इधर, पुलिस ने हाइवा चालक और उपचालक को हिरासत में ले लिया है, साथ ही हाइवा को भी जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बदलेगा मौसम का मिजाज:15 से राजधानी में फिर बारिश, पारा पहुंचेगा 35 डिग्री के पार

बीते दिनों राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में बारिश...

Banka Census 2027 Training Begins

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन...
Join Us WhatsApp