राजनगर-मधुबनी सड़क पर बाइक लूटने की वारदात:मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से मोटर साइकिल छीनकर फरार हुए बदमाश

Date:


राजनगर थाना क्षेत्र में राजनगर-मधुबनी सड़क मार्ग पर एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से बाइक लूट ली गई। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुई इस घटना को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने अंजाम दिया। यह घटना परिहारपुर और बेल्हवार के बीच एसएसबी कैंप के समीप हुई। पीड़ित श्वेतानंद सिंह ने बताया कि वे राजनगर से अपना काम खत्म कर लौट रहे थे। इसी दौरान एसएसबी कैंप से पश्चिम की ओर मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद अपराधी उनकी अपाचे बाइक छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन दिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Who Leads on Margins, Loan Growth, and Slippages?

Synopsis: Axis Bank and Kotak Mahindra Bank report strong...

Oil Prices Briefly Surge as Iran Attacks Continue

new video loaded: Oil Prices Briefly Surge as Iran...
Join Us WhatsApp