Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

यात्रियों को राहत:धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत स्पेशल ट्रेन 14 मार्च को चलेगी, रांची व हटिया में भी ठहराव


यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने धनबाद से पोत्तनूर के लिए एक तरफा (वन वे) अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03375 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) का परिचालन 14 मार्च को धनबाद से किया जाएगा। निर्धारित समय के अनुसार यह ट्रेन धनबाद से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद बोकारो स्टील सिटी में 3:50 बजे आगमन और 3:55 बजे प्रस्थान, मूरी में 4:40 बजे आगमन और 4:45 बजे प्रस्थान, रांची में शाम 6 बजे आगमन और 6:10 बजे प्रस्थान तथा हटिया में 6:25 बजे आगमन और 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन राउरकेला, सम्बलपुर, रायगड़ा, विजयवाड़ा, काटपाडी और कोयम्बत्तूर होते हुए अगले दिन 11:20 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इसमें एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 11 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 8 कोच और एक रसोई यान शामिल होगा। इस ट्रेन के परिचालन से झारखंड सहित दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles