Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टाटा स्टील वायर डिवीजन में 'गैस संकट' का असर अब थाली पर, कैंटीन के मेनू में भारी कटौती

टाटा स्टील वायर डिवीजन में 'गैस संकट' का असर अब थाली पर, कैंटीन के मेनू में भारी कटौती

LPG Crisis In Jamshedpur, जमशेदपुर (अशोक झा): जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील वायर डिवीजन (पुराना नाम ISWP) में इंडस्ट्रियल एलपीजी गैस की सप्लाई में आयी कमी का असर अब कर्मचारियों के भोजन पर भी पड़ेगा. गैस की कमी को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने कैंटीन के नियमित मेनू में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है. नया आदेश 13 मार्च 2026 से लागू होगा.

कम गैस में बनने वाले व्यंजनों पर जोर

कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार जब तक गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक कैंटीन में केवल वही खाद्य पदार्थ तैयार किये जाएंगे जिन्हें बनाने में कम समय और कम गैस की आवश्यकता होती है. प्रबंधन ने कर्मचारियों से इस अस्थायी व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. गैस आपूर्ति सामान्य होते ही पुराना मेनू फिर से लागू कर दिया जायेगा.

Also Read: श्रद्धालुओं से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं! रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में निकास द्वार से एंट्री बंद, लगेंगे 8 CCTV कैमरे

अस्थायी मेनू में क्या होगा शामिल

नये मेनू के अनुसार सुबह और शाम के नाश्ते में उपमा, पोहा और ब्रेड-जैम जैसे हल्के विकल्प दिये जायेंगे. वहीं, मुख्य भोजन (लंच और डिनर) में वेज बिरयानी, वेज पुलाव और खिचड़ी जैसे व्यंजन शामिल होंगे, जिन्हें रायता के साथ परोसा जायेगा. रात के नाश्ते के तौर पर कर्मचारियों को बिस्कुट का एक पैकेट दिया जाएगा.

साप्ताहिक अस्थायी मेनू

सोमवार व शुक्रवार: उपमा, पोहा और वेज बिरयानी
मंगलवार, गुरुवार व रविवार: ब्रेड-जैम, पोहा और वेज पुलाव
बुधवार व शनिवार: उपमा और खिचड़ी

ब्रेकफास्ट व इवनिंग स्नैक्स में अलग-अलग दिनों में उपमा (200 ग्राम), पोहा (200 ग्राम) और ब्रेड-जैम दिया जायेगा, जबकि लंच व डिनर में वेज बिरयानी, वेज पुलाव या खिचड़ी के साथ रायता परोसा जायेगा. नाइट स्नैक्स में केवल बिस्कुट का पैकेट दिया जायेगा.

Also Read: धनबाद के असर्फी अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बिल के लिए शव को बनाया बंधक, मेयर ने दूर किया विवाद

The post टाटा स्टील वायर डिवीजन में 'गैस संकट' का असर अब थाली पर, कैंटीन के मेनू में भारी कटौती appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles