Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर में रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत:शादी समारोह से लौटते समय अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर


कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में जरुहा मोड़ के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ कला गांव निवासी पारस नाथ चौधरी की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंजू देवी बहुअरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने घर लौट रही थीं। जरुहा मोड़ के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले ही घटनास्थल पर उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद, गुरुवार शाम को भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और इसके लिए सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles