110 लाभुकों के आवेदनों की समीक्षा, 107 को मिली मंजूरी

Date:

110 लाभुकों के आवेदनों की समीक्षा, 107 को मिली मंजूरी

लातेहार. समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई. इसमें आपदा पीड़ितों को राहत देने के लिए कुल 110 आवेदनों की समीक्षा की गयी. विचार-विमर्श के बाद समिति ने 107 आवेदनों को स्वीकृत किया, जबकि तीन आवेदनों को सशर्त अनुशंसा दी गयी. बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात, सर्पदंश और नदी-जलाशयों में डूबने से हुई मौत के मामलों पर चर्चा हुई. डीसी ने अंचल तथा अनुमंडल स्तर से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर भुगतान की स्वीकृति दी. मौके पर जिप अध्यक्ष पूनम देवी, एसी रामा रविदास, सीएस डॉ राज मोहन खलखो, कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल मिंज, नगर पंचायत प्रशासक राजीव रंजन व डीपीआरओ डॉ चंदन मौजूद थे. प्रवासी श्रमिकों का अद्यतन डाटा तैयार करें, बाल श्रम पर बरतें सख्ती : डीसी

लातेहार. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने जिले के बाहर कार्यरत प्रवासी श्रमिकों का अद्यतन डाटा संधारित करने का निर्देश दिया, ताकि उनकी सुरक्षा और सुविधाओं की प्रभावी निगरानी हो सके. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक असंगठित व भवन निर्माण कामगारों का निबंधन सुनिश्चित करें, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके. बाल श्रम की समीक्षा के दौरान डीसी ने निर्देश दिया कि बाल एवं अल्पवयस्क श्रमिकों के विरुद्ध जिले में निरंतर अभियान चलायें. उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार और श्रम अधीक्षक दिनेश भगत सहित कई अधिकारी मौजूद थे. उपायुक्त ने जोर दिया कि श्रमिकों के कल्याण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये.

The post 110 लाभुकों के आवेदनों की समीक्षा, 107 को मिली मंजूरी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला शक्ति को समर्पित कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल,...

Ex-rapper Balendra Shah sweeps to power in Nepal landslide election victory | Elections News

Rastriya Swatantra Party, founded just four years ago, set...

Irfan Pathan explains why MI vs RCB would be the biggest clash of IPL 2026

As the dust settles from India‘s spectacular 2026...
Join Us WhatsApp