Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लाल मुंह वाले बंदर का चास के तारानगर में आतंक, एक सप्ताह में आधा दर्जन बच्चों को किया घायल


सिटी रिपोर्टर|बोकारो चास के तारानगर इलाके में पिछले एक सप्ताह से लाल मुंह वाले एक बंदर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यह बंदर लगातार मोहल्ले में उत्पात मचा रहा है और अब तक करीब आधा दर्जन से अधिक बच्चों को नोच कर घायल कर चुका है। बंदर के हमलों से इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। खासकर बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर अचानक घरों की छतों और गलियों में आकर हमला कर देता है। कई बार बच्चों के हाथ से खाने-पीने की चीजें छीन लेता है और विरोध करने पर उन्हें काटने या नोचने लगता है। पिछले एक सप्ताह में कई बच्चे उसके हमले का शिकार हो चुके हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया है।मामले को लेकर सामाजिक लोगों और मोहल्लेवासियों ने वन विभाग को भी सूचना दी, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।वहीं जब लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम के पास बंदर पकड़ने के लिए न तो कोई साधन है और न ही प्रशिक्षित टीम। ऐसे में फिलहाल वे कुछ करने में असमर्थ हैं। इधर प्रशासनिक उदासीनता से नाराज लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल तारानगर और बंशीडीह क्षेत्र में यह बंदर आतंक का पर्याय बन चुका है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles