सीवान में अरूण ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा:एक महिला सहित चार गिरफ्तार, चांदी के ज्वेलरी बरामद

Date:


सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में सोनरपट्टी मस्जिद के समीप स्थित अरूण ज्वेलर्स में 9 मार्च को हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइनर की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, 9 मार्च 2026 को मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े अरूण ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर हथियार के बल पर लूटपाट की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर बसंतपुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीवान के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की और गुप्त सूचना के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगहा निवासी अजीत उर्फ रामू, बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी सनोज कुमार तथा बसंतपुर थाना क्षेत्र के बड़वा कला निवासी अभिषेक पासवान को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने लूटे गए कई सामान भी बरामद किए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटे गए कई सामान भी बरामद किए हैं। बरामद वस्तुओं में चांदी का पायल, मेहंदी छाला, चांदी के बर्तन जैसे प्लेट, कटोरी, ग्लास और दीप, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति, सिन्होरी, कसौली, पान का पत्ता तथा 14 जोड़ी चांदी की बिछिया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में आगे भी जांच जारी है और अन्य आरोपितों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ महाराजगंज अमन, अंचल पुलिस निरीक्षक अमरजीत कुमार, बसंतपुर के अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सुमन, भगवानपुरहाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, लकड़ी नवीगंज थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार शुक्ला, महाराजगंज के अपर थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार, जिला आसूचना इकाई के विनोद कुमार सिंह तथा प्रशांत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

US launches trade inquiries on India, 14 other countries

NEW DELHI: As part of its tariff...

Middle East tensions: Firms return to WFH, travel curbs as Iran targets UAE – The Times of India

BENGALURU: With the West Asia crisis escalating...

6477 students appeared for the English exam of Class 12 board.

.सीबीएसई की ओर से गुरुवार को कक्षा 12वीं की...
Join Us WhatsApp