Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षक और स्वास्थ्य आरोग्य राजदूतों का सम्मान

सिटी रिपोर्टर | नवादा आयुष्मान भारत के अंतर्गत संचालित विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं स्वास्थ्य आरोग्य राजदूतों को सम्मानित करने हेतु जिला स्वास्थ्य समिति, नवादा के सभागार में पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी ने की। इस अवसर पर डाइट के प्राचार्य सह जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी तथा डीपीओ आईसीडीएस भी उपस्थित रहे। पुरस्कार सम्मान समारोह का संचालन पापुलेशन फाऊंडेशन आफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि नवीन कुमार पांडे ने किया उन्होंने विस्तृत से आयुष्मान भारत अंतर्गत स्कूल स्वास्थ्य वालों की कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया को बताया । इस समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए चयनित प्रधानाध्यापक एवं स्वास्थ्य आरोग्य राजदूतों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार उ0म0वि0 पछियाडीह, नवादा की अनुराधा कुमारी, विजय कुमार एवं रानी कुमारी को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार +2 इंटर विद्यालय, अकबरपुर के प्रमोद कुमार, राज कपूर चौधरी एवं वविता बाला को दिया गया।तृतीय पुरस्कार मध्य विद्यालय, दोसुत वारिसलीगंज के निशांत कुमार, राहुल कुमार एवं संजय कुमार को प्रदान किया गया। वहीं सांत्वना पुरस्कार उ0म0वि0 कहुआरा, नारदीगंज के विजय कुमार शर्मा, प्रियव्रता एवं चंदन पाण्डेय तथा उ0म0वि0 बनिया बिगहा, नरहट के सुमन कुमार, मो० इरशाद आलम एवं गौतम कुमार को प्रदान किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विनोद चौधरी ने कहा कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालयों के माध्यम से बच्चों में स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित की जा सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक व्यवहार डाइट के प्राचार्य एव जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षक एवं स्वास्थ्य आरोग्य राजदूत विद्यालयों में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित हो रहा है। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति समिति से जिला सामुदायिक उत्प्रेरक गजेंद्र कुमार, राजीव कुमार एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षकगण तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles