Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

6477 students appeared for the English exam of Class 12 board.

.

सीबीएसई की ओर से गुरुवार को कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार के अनुसार, बोकारो जिले के सभी 23 परीक्षा केंद्रों को मिलाकर कुल 6477 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। 6476 विद्यार्थियों ने इंग्लिश कोर तथा केवल एक सेंटर जीजीपीएस, सेक्टर-5 पर सिर्फ 01 परीक्षार्थी ने इंग्लिश इलेक्टिव विषय की परीक्षा दी। कुल पंजीकृत 6543 में 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं बिना किसी कदाचार के संपन्न हुई।

केंद्रवार जानकारी देते हुए डॉ. गंगवार ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर- 3सी में 336, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में 824, चिन्मय विद्यालय सेक्टर- 5 में 310, होलीक्रॉस स्कूल बालीडीह में 209, पिट्स मॉडर्न गोमिया में 306, डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में 93, जीजीपीएस- 5 में 399 (01- इंग्लिश इलेक्टिव), दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में 270, आदर्श विद्या मंदिर, दारकूनगर में 173, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर- 4 में 878, डीएवी स्वांग में 261, बीआरएल डीएवी भंडारीदह में 251, श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, सेक्टर-5 में 797, पेंटिकॉस्टल एसेंबली स्कूल सेक्टर-12 में 202, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल सेक्टर- 6 में 210, जीजीपीएस चास में 227, डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर- 6 में 90, होलीक्रॉस स्कूल चंदनकियारी में 31, डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में 113, डीपीएस चास में 57, केंद्रीय विद्यालय-1 सेक्टर-4 में 217, केंद्रीय विद्यालय सीटीपीएस चंद्रपुरा में 198 और केंद्रीय विद्यालय डीवीसी बोकारो थर्मल में 24 परीक्षार्थी इसमें सम्मिलित हुए।

किसी छात्र को आसान लगे सवाल, किसी ने बताया जटिल, पैसेज ने उलझाया इधर, परीक्षा के बाद केंद्र से निकले विद्यार्थियों में किसी ने अंग्रेजी प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों को औसत, तो किसी ने आसान बताया। अधिकतर विद्यार्थियों ने अच्छी परीक्षा जाने की बात कही। वहीं, कुछ ने सवालों को जटिल और पैसेज वाले पार्ट को उलझन भरा बताया। जबकि, विषय के विशेषज्ञों ने क्वेश्चन पेपर को कुल मिलाकर स्टैंडर्ड बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles