Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात और लो प्रेशर एरिया, दक्षिण बंगाल में बारिश की चेतावनी

Rain Alert West Bengal: दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई. सुबह से ही आसमान में बादल छाये थे. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात और निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिसकी वजह से जलीय वाष्प बंगाल में प्रवेश कर रहा है. इसी वजह से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

उत्तर बंगाल के कई जिलों में 17 तक बारिश की चेतावनी

उत्तर बंगाल में 17 मार्च तक कई जिलों में बारिश हो सकती है. शुक्रवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जतायी गयी है. अगले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल के बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

रविवार से दक्षिण बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश

शुक्रवार और शनिवार को बारिश लगभग नहीं के बराबर होगी, लेकिन रविवार से मंगलवार तक दक्षिण बंगाल में बारिश की मात्रा बढ़ने की संभावना है. इस दौरान दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अगले 24 घंटे में कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं

अगले 24 घंटों में कोलकाता और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना कम है. आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. हालांकि 15 से 17 मार्च के बीच कोलकाता में बारिश बढ़ने की संभावना है और मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

इसे भी पढ़ें

Kolkata Weather: बंगाल में बदल रहा है मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Kolkata Weather : सुहाना रहेगा बंगाल का मौसम, रह रह कर बरसेंगे कोलकाता में छाये बादल

The post बंगाल की खाड़ी में चक्रवात और लो प्रेशर एरिया, दक्षिण बंगाल में बारिश की चेतावनी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles