
PM Modi Rally in Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को विशाल जनसभा होने वाली है. जनसभा में सभी जिलों से लोगों को जुटाने के लिए प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की ओर से पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया. प्रदेश भाजपा नेताओं का मानना है कि 14 मार्च को मध्य कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली मेगा रैली में रिकॉर्ड भीड़ जुटेगी. रैली के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कई स्टेज बनाये जा रहे हैं.
- प्रदेश भाजपा को रैली में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ने की उम्मीद
- ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जनसभा के लिए तैयारियां जोरों पर
राजू बनर्जी बोले – ममता बनर्जी को संविधान का ज्ञान नहीं
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी रैली की तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बंगाल के कोने-कोने से लोग पीएम मोदी को सुनने यहां आयेंगे. उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गयी है. उन्होंने कहा कि यहां की मुख्यमंत्री को भारत के संविधान का ज्ञान नहीं है. वह संविधान या कानून के राज को भी नहीं मानतीं. इसलिए हमेशा बड़े-बड़े दावे करती हैं. उन्होंने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को कथित तौर पर राजनीतिक मामला बनाने के लिए भी वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी की आलोचना की.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एलपीजी पर टैक्स माफ कर जनता को राहत दें मुख्यमंत्री
राजू बनर्जी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण चिंतित हैं और आम लोगों को राहत देना चाहती हैं, तो वह इस पर राज्य का टैक्स माफ करने का आदेश क्यों नहीं दे रही हैं? उन्हें जवाब देना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में बिजली की कीमतें बहुत ज्यादा क्यों हैं. राजू बनर्जी ने कहा कि दूसरों की आलोचना करने से पहले मुख्यमंत्री को अपनी जिम्मेदारियों के बारे में सोचना चाहिए.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी बंगाल को देंगे 18680 करोड़ की सौगात
कोलकाता आने से पहले पीएम मोदी ने बंगाल को दी रेल प्रोजेक्ट की सौगात, झारखंड को भी होगा फायदा
The post बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा से पहले कोलकाता के ब्रिगेड में गरजेंगे पीएम मोदी appeared first on Prabhat Khabar.




