![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो जिला बार एसोसिएशन के सेंट्रल हॉल में झारखंड राज्य विधिक परिषद के चुनाव में 752 सदस्यों ने मतदान किया। इस चुनाव में 25 सदस्यों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 23 पद इलेक्टेड और 2 पद सेलेक्टेड हैं। मतदान होने के बाद बक्सों को सुरक्षा की निगरानी में देर शाम को रांची भेजी गई। जहां पर मतगणना का काम पूरे राज्य के बार एसोसिएशन में हुए मतदान के बक्सों को आने के बाद दो से तीन दिनों में शुरू होगा। झारखंड राज्य विधिक परिषद का चुनाव बोकारो जिला बार एसोसिएशन के सेंट्रल हॉल में पूरी तरह से पुलिस सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। इस चुनाव को लेकर पूरे सेंट्रल हॉल से लेकर पूरे बार एसोसिएशन के परिसर में ही सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया था। आज चुनाव के कारण कोर्ट का कार्य भी अधिवक्ताओं ने बंद रखा। सुरक्षा की दृष्टि से सेंट्रल हॉल के आगे बांस, बल्लियों के सहारे पूरी तरह से बेरिकेडिंग कर दी गई थी। जिसकी वजह से सदस्यों के अलावे में किसी भी अन्य पब्लिक का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। चुनाव की मॉनिटरिंग के लिए वासुदेव गोस्वामी, पीके भट्टाचार्य, सुदेश सिंह, मृत्युंजय के अलावा राज्य के अन्य जिला से आए हुए सदस्य तैनात थे। सेंट्रल हॉल में मतदान के लिए दो स्थानों में केंद्र बनाए गए थे। इस चुनाव में 1170 सदस्यों में से कुल 752 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड राज्य विधिक परिषद का हुआ मतदान
Date:




