गयाजी में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलटी:हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, 5 घायल; दाह-संस्कार से वापस घर लौट रहे थे

Date:


गयाजी-राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-82 पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार सभी लोग नवादा जिले के बनिया बिगहा गांव से दाह संस्कार में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान पिपरा गांव के पास गाड़ी पलट गई। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया। तीन की हालत नाजुक मृतका डोमिनी देवी(60) बड़ही बिगहा गांव की रहने वाली थी। घायलों में बिसीआइत निवासी प्रकाश महतो(50, बड़ही बिगहा की मोहिनी देवी(45) और दौलती देवी(40) शामिल हैं। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल(एएनएमसीएच) रेफर किया गया है। जांच में जुटी पुलिस वहीं, बेबी कुमारी और रेखा देवी को मामूली चोटें आई हैं। दोनों का इलाज वजीरगंज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump administration denounces CNN for airing messages from Iranian leaders

The Trump administration denounced CNN on Thursday for airing...

Pharma Stock With Revenue CAGR Outlook of Up to 20% to Keep on Your Radar

Synopsis: A healthcare stock with Rs 556 Cr Q3 revenue,...

Trump administration allows for Russian oil sales as energy prices soar

The move is likely to be a boon to...
Join Us WhatsApp